फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो रोगियों की मौत, बदलते मौसम ने बढ़ाए रोगी

Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बुखार से एक की मौत, छह भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव ने जिला अस्पताल में मरीजों की कतार बढ़ा दी है। बुखार से पीड़ित होने पर दो रोगियाें की मौत हो गई। वहीं बुधवार को जिला अस्पताल में 60-70 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन

गांव गोलाबाजार निवासी गंगा सहाय (65) को अचानक बुखार आने लगा। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने के उनकी मौत हो गई। वहीं बेवर थाना क्षेत्र के  ग्राम धनकारी निवासी रामेश्वर दयाल (73) को अचानक बुखार होने पर परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें बुखार से पीड़ित बताया। हालत में सुधार न होने के चलते परिवारीजन जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार होने के बाद उनकी भी बुधवार को उनकी मौत हो गई।  
बुधवार को जिला अस्पताल में कई रोगों से पीड़ित 60-70 रोगी पहुुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मौसमी बीमारियाें से पीड़ित थे। ज्यादा हालत गंभीर होने पर आधा दर्जन से अधिक को आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल में तैनात डा. गौरांग गुप्ता के अनुसार मौसम में आई गर्मी के चलते बुखार, डायरिया, खांसी, जुकाम आदि रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें