फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ा अबीर गुलाल, खेली फूलों की होली

Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी पर करहल रोड स्थित मंदिर द्वारिकाधीश महाराज से भगवान द्वारिकाधीश की रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। यज्ञसैनी हलवाई समाज द्वारा निकाली गई रथयात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। रास्ते भर अबीर गुलाल उड़ाकर फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन


भगवान द्वारिकाधीश मंदिर में बुधवार की शाम पांच बजे सबसे पहले भगवान श्री द्वारिकाधीश महाराज का अभिषेक किया गया। भक्तों ने भगवान द्वारिकाधीश के जयकारों के साथ अबीर गुलाल एवं फूलों की होली के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान द्वारिकाधीश की रथयात्रा निकाली गई। भव्य रथ पर विराजमान भगवान द्वारिकाधीश की जगह-जगह आरती उतारी गई। रथयात्रा का आयोजन यज्ञ सैनी हलवाई समाज द्वारा किया गया। रथयात्रा में रास्ते भर भक्त अबीर गुलाल उड़ाते रहे। करहल रोड स्थित मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई करहल रोड स्थित मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। बैंडबाजों तथा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई रथयात्रा में राधे-राधे अब तो मिलादे के नारों के साथ श्रद्धालु भगवान का गुणगान कर रहे थे। धार्मिक गीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते गाते रहे। रथयात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली गईं। करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा मुकुट बिहारी रोड, आगरा रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, लेनगंज, घंटाघर चौराहा, कटरा, लाल मठिया, देवी रोड, बजाजा बाजार, करहल रोड से होकर द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचकर ही समाप्त हुई। रथयात्रा में संयोजक केके गुप्ता, अध्यक्ष हरिश्चंद्र, उमेशचंद्र, सुभाषचंद्र, नारायण दास, सचिन प्रिंस, डाक्टर राजीव नारायण, पुरुषोत्तम गुप्ता, रज्जन गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, महेशचंद्र, हनुमान गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें