फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की चपेट में आए जीजा-साले, मौत

Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हादसे में क्षत‌िग्रस्त गाड़ी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक वैन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बैंक से कैश निकाल कर घिरोर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद चालक वैन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भूपतपुर निवासी राजेंद्र दो दिन पूर्व बहनोई ज्ञान सिंह पुत्र मंगली निवासी रामनगर घिरोर के यहां गया था। बुधवार को दोनों मैनपुरी स्थित बैंक से रुपये निकालकर वापस घिरोर जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक जब थाना दन्नाहार क्षेत्र नगला मुंशी के समीप पहुंची तभी वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौडे़ तभी चालक वैन लेकर वहां से भाग गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

तलाशी के दौरान जेब से मिला कैश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन की टक्कर से मृत जीजा साले की जेब में तलाशी के दौरान कैश बरामद हुआ है। ज्ञानसिंह की जेब में करीब 23940 और राजेंद्र की जेब से 10730 रुपये पुलिस को मिले हैं। जेब में पासबुक भी मिली है।
विज्ञापन


हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान
दोपहर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जीजा साले ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। अगर यात्रा के दौरान वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच भी सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें