फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले करें मतदान बाद में दूसरा काम

Tue, 31 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पहले करें मतदान बाद में दूसरा काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से शतप्रतिशत मतदान कराने की शपथ की मुहिम के तहत मंगलवार को अमर उजाला की टीम ग्राम अशोकपुर हार खटकानी स्थित वीरांगना अवंतीबाई इंटर कालेज पहुंची। वहां शिक्षकों और युवा छात्रों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने कहा कि हम अपने मत का प्रयोग अवश्य करेंगे। ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले नेता को अपना जनप्रतिनिधि  चुनेंगे।
विज्ञापन

ग्राम अशोकपुर हार खटकानी स्थित वीरांगना अवंतीबाई इंटर कालेज में शिक्षकों युवा छात्रों को प्रधानाचार्य धीर सिंह वर्मा ने मतदान करने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि अमर उजाला ने अधिकतम मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जो मुहिम शुरू की है वह सराहनीय है। लोगों को आगे आकर इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। अपना वोट डालें साथ ही आस-पास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। मतदान वाले दिन अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर पहुंचकर मतदान करें। इसके बाद कोई दूजा काम करें। इस मौके पर छविलाल नंदा, दामोदर वर्मा, नेकराम पाल, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, सुमन राजपूत, सुरेंद्र कुमार, ज्ञान चंद्र सक्सेना, स्वदेश कुमार, रक्षपाल सिंह राठौर, मीनाक्षी, अंशुल कुमार आदि ने मतदान करने  की शपथ ली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें