फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजा बर्तन बाजार

Wed, 26 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बर्तन बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनतेरस और दीपावली के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। धनतेरस पर बर्तनों की सर्वाधिक बिक्री को देखते हुए शहर और कस्बों में बर्तनों की दुकानें दुल्हन की तरह सजाई गई हैं। वही, धनतेरस के लिए इलेक्ट्रानिक और दुपहिया वाहन के शोरूम भी सज गए हैं। वहीं सराफा बाजार में भी रौनक दिख रही है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तनों की सर्वाधिक बिक्री को देख बर्तन विक्रेताओं ने दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया है। दुकानों के बाहर नई डिजाइनों के बर्तनों को टांगा गया है। सबसे खूबसूरत संता-बसंता चौराहे के आसपास और लोहामंडी में बर्तनों का बाजार सजा है। वहीं बिजली के अभाव में रोशनी की व्यवस्था के लिए जेनरेटरों की व्यवस्था भी की गई है।
बर्तन कारोबारी भरत गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की सबसे अधिक बिक्री होती है। उम्मीद है कि इस बार बर्तनों का कारोबार करीब सात करोड़ रुपये का होगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक शोरूमाें पर भी धनतेरस के लिए विशेष सजावट की गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रतिष्ठानों की ओर से खरीद पर उपहार देने के बोर्ड लगे देखे जा रहे हैं। सराफा कारोबारियों ने भी धनतेरस के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के इंतजाम कर लिए हैं। सराफा कारोबारी प्रमोद कुमार शाक्य ने बताया कि इस बार चांदी के सिक्कों और चांदी के नोट की अधिक मांग है। खरीद पर गिफ्ट का ऑफर दिया जा रहा है।

इस बार स्कूटी की अधिक मांग, सजे शोरूम
बुधवार को दोपहिया वाहनों के शोरूमों पर खासी भीड़ भाड़ रही। अधिकांश लोग धनतेरस के लिए बाइकोें की बुकिंग कराने आए थे। कई शोरूमों पर बाइकों के कुछ मॉडल खत्म हो गए थे। बाइकों की बुकिंग के लिए ग्राहकों से आधा पैसा जमा कराया गया। बाइकों को शोरूम के बाहर फूलों से सजाकर खड़ा किया गया है। राधारमन रोड स्थित जस्सी मोटर्स से संचालन हरदीप सिंह उर्फ पिंकी ने बताया कि इस बार स्कूटी की मांग अधिक हैं। उनके यहां से लगभग 200 बाइक की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें