फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के 10वें दिन बिगड़ी दुल्हन की तबियत...कर दिया ऐसा कांड, होश खो बैठा युवक; पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 23 Jun 2025 08:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक को कुशीनगर में एक महिला से मिलवाया। उसने शादी कराने के लिए एक लाख रुपये लिए। 8 जून को कुशीनगर के एक मंदिर में प्रिया नाम की लड़की से उसकी शादी करा दी।
विज्ञापन
Bride - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शादी के महज 9 दिन ही बीते थे कि दुल्हन पति को दवा लेने के बहाने बाजार ले गई। वहां अपने साथियों के साथ मिल कर पति को बेहोश कर दिया और 3 लाख के जेवर आदि लेकर भाग गई। होश में आने के बाद युवक ने पत्नी को काफी तलाश किया। मगर पता नहीं लग सका। सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंती खुर्द का रहने वाला शिव रतन (40) अविवाहित था। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात भाभी के मामा के लड़के से हुई। वह कन्नौज का रहने वाला है। बातचीत के दौरान उसने शिव रतन से कहा कि वह उसकी शादी करा देगा। उसे एक आदमी से मिलवाया और फिर गोरखपुर ले गए। 
 

वहां से कुशीनगर में एक महिला से मिलवाया। उसने शादी कराने के लिए एक लाख रुपये लिए। 8 जून को कुशीनगर के एक मंदिर में प्रिया नाम की लड़की से उसकी शादी करा दी। शादी होने के बाद शिव रतन पत्नी को लेकर खुशी खुशी घर पर आया। सब कुछ सही चल रहा था, अचानक 18 जून को पत्नी ने कहा कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। 

 
विज्ञापन

वह दवा दिलाने के लिए उसे शहर लेकर आ गई। कचहरी रोड पर एलआईसी बिल्डिंग के पास एक कार सवार लोगों से बात की और शिव रतन को गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया। उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर जेब में रखी करीब 2500 नकदी निकाल ली। शाम को जब होश आया तो वह एत्मादपुर आगरा में सड़क के किनारे बने प्रतीक्षालय में पड़ा था। किसी तरह से किराए के रुपये की व्यवस्था कर वह रात को घर पहुंचा। देखा कि पत्नी घर में रखे करीब 3 लाख रुपये के जेवर और नकदी भी ले गई है। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी।

ये भी पढ़ें-UP: रोडवेज बस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी...आधे टिकट पर भी मिलेगी पूरी सीट, जारी किए निर्देश

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें