मैनपुरी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से वंचित जिले 295794 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य जनपद को शासन से मिला था। प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 25 नवंबर से अभियान शुरू किया है। एक महीना बीतने के बाद मात्र 9000 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। धीमी गति से कार्ड बनाने का कार्य चलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई है। निर्देश दिए हैं कि कम से काम 200 पात्रों के प्रतिदिन कार्ड बनाए जाएं।
बचे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम एवं बीसीपीएम की समीक्षा कर रहे हैं। मंगलवार को समीक्षा के दौरान सीएमओ ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि चिकित्साधीक्षक, बीपीएम और बीसीपीएम की मदद से प्रतिदिन कम से कम 200 आयुष्मान लाभार्थियों के कार्ड बनाने का कार्य करें।