फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बलिदानों पर रखी गई खालसा सिख धर्म की नींव

Wed, 31 Dec 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 9 गुरुद्वारा में वाणी विचार करती ग्रंथी दलजीत कौर। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। खालसा सिख धर्म की नींव सिख गुरुओं, साहिबजादों सहित हजारों सिखों के बलिदान पर रखी गई थी। धर्म की स्थापना के लिए सर वंशदानी गुरु गोविंद सिंह ने अपने परिवार का बलिदान किया था। यह विचार मंगलवार को भोगांव के मोहल्ला सिंधी गली स्थित गुरुद्वारा में सिख इतिहास समागम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर ने अपना शीश कटा कर भाई मती दास, भाई सती दास तथा भाई दयाल जी के साथ बलिदान दिया था। उसके बाद दसवें गुरु गोविंद सिंह ने मुगलों के अत्याचार को मिटाने के लिए खालसा सुख पंथ की स्थापना कर अपने चारों साहिबजादों तथा माता गुजरी का बलिदान दिया था। सिख धर्म की स्थापना बलिदानों से भरी हुई है। खालसा सिख अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार रहता है। सरदार सतनाम सिंह, हरबंस लाल, जोगेंद्र लाल, सहेंद्र लाल, जसवीर सलूजा, सिमरनजीत सिंह, रघुवीर सलूजा, गुरप्रीत सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें