श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी मंच पर रविवार की रात बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। मुंबई और दिल्ली के कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक रात भर पंडाल में झूमते और थिरकते नजर आए।
सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने म्यूजिकल नाइट का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। ग्रुप के कलाकाराें ने गणेश वंदना की। मेरे जीने की वजह तुम ही हो सुपरहिट गीत के गायक अल्तमस फरीदी ने मंच पर अपने गाने गाए तो दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए कार्यक्रम में देर रात तक दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। जर्मनी की माडल और बॉलीवुड फिल्मों में सलमान, अक्षयकुमार आदि कलाकारों के साथ काम करने वाली क्लौडिया सिसेल ने फायर ब्रिगेड मगवा दे तू अंगारों पर है चलना और लैला मैं लैला, ऐसी मैं लैला, हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
ग्रुप के कलाकारों ने एक के बाद एक गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक हृदेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। दिल्ली तथा मुंबई के हास्य कलाकारों ने भी मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। सदर विधायक राजकुमार यादव, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, चेयरमैन साधना गुप्ता, वाणिज्यकर कमिश्नर पंकज सिंह, एडीएम एके श्रीवास्तव, एडीशनल एसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम अमित सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी, सीओ लोहामंडी आगरा श्यामकांत सिंह, संजय जैन, सुनील अग्रवाल, दीपक दास, मनोरमा दास, नकुल सक्सेना, ज्ञानेंद्र चौहान, अनुपम गुप्ता, आशुतोष यादव बिल्लू, घनश्याम दास गुप्ता, संकोच गौड़, पवन गोयल आदि मौजूद थे।