फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 थानों का मांगा शासन ने प्रस्ताव

Mon, 01 May 2017 11:11 PM IST
भास्कर युगल
विज्ञापन
थाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ती आबादी और आपराधिक वारदातों के चलते जल्द ही 13 नए थाने खोले जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से जिले में उन रिपोर्टिंग चौकियों की रिपोर्ट मांगी गई है जहां पर थाने बनाए जा सकते हैं। इस संबंध में जिला स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने की शुरुआत हो चुकी है। सबकुछ सही रहा तो जल्द ही जिले में उक्त नए थाने अस्तित्व में आ जाएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिले में कुल 14 थाने हैं। इनमें 13 थाने और एक महिला थाना है। जिले की लगातार आबादी बढ़ रही है। वहीं अपराधों की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। वहीं थानों का क्षेत्रफल इतना अधिक है कि कई घटनास्थल पर पहुंचने में ही पुलिस को एक घंटा तक लग जाता है। वहीं पूरे शहर में मात्र एक थाना है। जबकि सीमावर्ती थाने जैसे करहल, कुरावली आदि में पुलिस अधिकारियों को वारदात होने पर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी जिले में थानों की संख्या बढ़ाने की बात शासन से कहते आ रहे हैं।

अब जाकर शासन स्तर पर उनकी सुनावई हुई है। पिछले दिनों शासन से आए पत्र में कहा गया है कि जिला स्तर पर 13 नए थानों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। इसमें ऐसी रिपोर्टिंग चौकी और अन्य चौकियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं जहां अपराध या क्षेत्रफल की दृष्टि से थाने बनाया जाना अति आवश्यक हो। इस संबंध में पत्र मिलने के साथ ही उक्त 13 थानों का प्रस्ताव बनाने के लिए चौकियों को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए वर्तमान में मीठेपुर चौकी, कुसमरा, सिविल लाइंस, कीरतपुर, हन्नूखेड़ा, कोसमा आदि चौकियों को चिह्नित कर लिया गया है। वहीं अन्य स्थानों पर चिह्नांकन की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में एएसपी शिष्यपाल सिंह का कहना है कि शासन स्तर से थानों का प्रस्ताव मांगा गया है। इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर में है मात्र एक थाना
मैनपुरी। वर्तमान में शहर की आबादी लगभग 2.50 लाख है। इसके बावजूद शहर में मात्र एक थाना है। यही नहीं कई गांव भी इस एकमात्र थाने की सीमा में आते हैं। ऐसे में शहर में कम से कम दो और थानों की आवश्यकता है। इसके बाद भी अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें