मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सीएमओ ऑफिस के पास एक खोखा पर चाय पी रहे भाई-बहनों पर नामजद ने खौलती हुई चाय फेंक दी। तीनों के चेहरे झुलस गए। जिला अस्पताल में सभी का उपचार कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र में नई बस्ती वंशीगोहरा निवासी माधुरी ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपने भाई संजीव, सर्वजीत के साथ सीएमओ ऑफिस के पास थीं, तभी खोखा संचालक ने उन पर खौलती हुई चाय फेंक दी। चाय गिरने से उनके चेहरे झुलस गए। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए भाइयों की पिटाई की। सभी ने जिला अस्पताल में उपचार कराया, पीड़ित ने आरोपी खोखा संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है, पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।