फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगा रही बेटी

Tue, 23 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 18 पारुल नागोले।
विज्ञापन
करहल। बेटियों ने प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। खेल में भी प्रतिभा के बल पर बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं। क्षेत्र के गांव नगला अलाई की रहने वाली क्रिकेट खिलाड़ी पारुल नागोले अपने बल्ले के साथ नाम रोशन कर रही हैं। पारुल ने जिले के साथ दूसरे जिलों में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

गांव नगला अलाई निवासी सुखवीर सिंह यादव की पुत्री पारुल को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। दाएं हाथ की ओपनर बल्लेबाज पारुल लखनऊ स्थित एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। लखनऊ में कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं।
इसके अलावा हाल ही में जनपदीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में भी उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलवा चुकी हैं। पारुल का कहना है कि आज छोटे शहरों की बेटियां भी खेल के मैदान पर नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उनका सपना क्रिकेट के माध्यम से जनपद और परिवार का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना है। उन्होंने बताया कि उनके पिता सुखवीर सिंह और मां ऊषा यादव ने उनका भरपूर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें