फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेटी के घर आए पिता का शव लालपुर रजबहा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव बटरौली बेटी के घर आए जनपद एटा निवासी पिता का शव शुक्रवार सुबह लालपुर रजबहा में मिला। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजन को सूचना दी। दोपहर को परिजन आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

लालपुर रजबहा में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया, मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास रही होगी। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला। जिसमें अरविंद कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी गांव मनिकपुरा रूपधनी जनपद एटा लिखा हुआ था।
पुलिस ने जनपद एटा पुलिस से संपर्क कर मृतक के संबंध में जानकारी मांगी। कुछ देर बाद मृतक के परिजन मोर्चरी आ गए। बताया कि 14 जुलाई को अरविंद दन्नाहार क्षेत्र के गांव बटरौली बेटी के घर आए थे। वहां से बहन के घर जा रहे थे। इसके बाद से ही वह लापता हो गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें