फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्कूल आए ले रहे थे वेतन, दो शिक्षक बर्खास्त

Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आगरा, स्कूल - फोटो : self
विज्ञापन
बिना स्कूल आए वेतन लेने और स्पष्टीकरण मांगने पर विभाग को गुमराह करने पर बीएसए ने दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी वेतन कैसे दिलवा रहे थे। इस पर दो खंड शिक्षाधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विकास खंड किशनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कछपुरा में सहायक अध्यापिका मंजू तनेजा लगभग दो वर्षों से विद्यालय नहीं जा रही थीं। वेतन उनके खाते में विभागीय अधिकारियों की साठगांठ से पहुंच रहा था। वहीं संकुल प्रभारी ब्रजेश यह पूरा प्रकरण जानते हुए भी विभागीय अधिकारियों को गुमराह कर रहे थे। इसकी शिकायत शिक्षक राघवेंद्र सिंह ने बीएसए से की थी। इस पर बीएसए ने टीम गठित की। सारा मामला सही निकला। इस पर उन्होंने मंजू को बर्खास्त कर दिया।

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर ब्लाक करहल में तैनात नगेंद्र कुमार सहायक अध्यापक जो कि प्राथमिक विद्यालय चौहानपुर के निर्माण प्रभारी भी हैं। वह वर्षों से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे, साथ ही बिना स्कूल आए वेतन पा रहे थे। इसके चलते बीएसए ने लगभग एक माह पूर्व उनको सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दो जांच कराईं। जांच में मामला सही पाया गया। इसके चलते बीएसए ने शिक्षक नगेंद्र कुमार को बर्खास्त कर दिया। साथ ही शिक्षक का वेतन कैसे निकल रहा था इस पर खंड शिक्षाधिकारी अजीत कुमार निगम और तत्कालीन एबीएसए शंकरदयाल नामदेव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें