तीन घरों से लाखों की नकदी जेवर और बाइक चोरी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के पुराना देवपुरा में चोरों ने तीन मकानों से लाखों की नकदी जेवर चोरी कर लिए। एक घर में चोरी की कोशिश असफल रही। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना देवपुरा निवासी क्षितिज आर्या के घर लाखों की चोरी की वारदात के साथ ही चोरों ने दो अन्य घरों से भी लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मोहल्ला निवासी सविता देवी के घर के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 40 हजार की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। संदीप दिवाकर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर बाइक चोरी कर ले गए। सोमवार की रात ही पड़ोसी रामलाल के घर भी चोरी की कोशिश की गई। मगर चोर वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।