फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइक मैकेनिक को वाहन ने रौंदा, सैफई पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन


बाइक एजेंसी पर ड्यूटी करने जा रहे मैकेनिक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायल को सीएचसी से गंभीर हालत में पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नगला काशी निवासी श्याम (24) ग्वालियर-बरेली हाईवे पर नगर में कन्हैया हीरो बाइक एजेंसी पर मैकेनिक था। रविवार की सुबह 10 बजे वह घर से नौकरी पर जा रहा था। हाईवे पर तहसील के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर नवीन मंडी की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने श्याम की गंभीर हालत देखते हुए उसे सैफ़ई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान श्याम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घर चलाने की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पोस्टमार्टम की प्रकिया सैफई से हो रही है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें