फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक समेत नहर में गिरे दो दोस्त, एक डूब गया; सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट की वजह से हुआ हादसा

Fri, 20 Feb 2026 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एक युवक बाहर निकल आया, जबकि दूसरा डूब गया, जिसकी पुलिस और फायर सर्विस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात घिरोर रोड से गुजर रहे बाइक सवार, दो युवक संतुलन खोकर नहर में जा गिरे। एक युवक तो बाहर निकल आया, मगर साथी डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस डूबे युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव न्योली निवासी शैलेंद्र कुमार साथी जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव राया निवासी ओमवीर के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के ग्राम कुकामई स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे वह घिरोर मार्ग पर स्थित नहर पुल पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी की वजह से संतुलन खोकर बाइक सहित नहर में जा गिरे। 

नहर में गिरते ही ओमवीर तो बाहर निकल आया, मगर शैलेंद्र बाइक सहित डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से नहर से बाइक तो बाहर निकाल ली। मगर शैलेंद्र नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें