फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 25 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना कुर्रा क्षेत्र में बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटकाकर सभी फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मायके के लोग मौके पर पहुंचे। विवाहिता के भाई ने महिला के पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौैंप दिया।
विज्ञापन





इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम सराय चौरी निवासी मिसरी लाल वाल्मीकि ने बेटी नीतू (23) की शादी एक जून 2012  को कुर्रा निवासी रिंकू उर्फ कंजा से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। कई बार पंचायत भी हुई। हर बार उत्पीड़न न करने का आश्वासन महिला के परिवारीजनों को दिया। नीतू के भाई बंगाली बाबू के अनुसार बाइक की मांग को लेकर शनिवार की रात पति रिंकू, ससुर अहिबरन, जेठ टिंकू और सास व जेठानी ने पहले नीतू की पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसे फंदे पर लटका दिया।




 ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। इस पर वे रविवार की सुबह कुर्रा पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नीतू के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों के अनुसार नीतू के शरीर पर पीटने की गंभीर चोटों के निशान हैं। वहीं पुलिस ने भाई बंगाली बाबू की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें