फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन 14 को

Wed, 31 Dec 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपरी। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की बैठक सीएमओ कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी को जनपदीय द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन होगा। इसमें जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव के साथ एसोसिएशन के सेवानिवृत्त सदस्यों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

रवींद्र सिंह गौर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय पदाधिकारियों ने द्विवार्षिक अधिवेशन कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में यह अधिवेशन 14 जनवरी को होगा। इसमें संगठन के प्रदेशीय पदाधिकारियों के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष और मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सचिन यादव प्रांतीय संगठन मंत्री ने बताया कि जिन सदस्यों ने अभी तक सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है वो जल्द सदस्यता शुल्क जमा कर दें। बैठक में 2800 ग्रेड वेतन लगने पर संगठन को बधाई दी गई।
इस अवसर पर विपिन यादव जिला अध्यक्ष, हरिभान सिंह चौहान जिला मंत्री, सिद्धार्थ सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह चौहान उर्फ सोनू मंडल अध्यक्ष, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें