फोटो 6 सहदेव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते सुरेंद्र शंखवार। स्रोत आयोजक
भोगांव। नगर के रामलीला मैदान में अंशु त्रिवेदी स्मृति भोगांव प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में चौके-छक्कों की बारिश हो रही है। रविवार को खेले गए मैच में भोगांव किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स भोगांव को छह विकेट से और भोगांव सुपर किंग्स ने सनराइजर्स भोगांव को 90 रनों से शिकस्त दी है।
पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 91 रन बनाए। नीरज ने 33, राजा ने 18 और अंकित ने 17 रन बनाए। भोगांव किंग्स के कल्लू, सहदेव और मोहित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोगांव किंग्स ने आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर मैच जीत लिया। सहदेव ने 43 और अजहर ने 35 रन बनाए। चैलेंजर्स के राजा, रामू और कल्लू ने एक-एक विकेट लिया। सहदेव को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।
दूसरे मैच में सनराइजर्स भोगांव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए भोगांव सुपर किंग्स ने सात विकेट पर 166 रन बनाए। इंजी ने 81, लोकेश ने 33 और बिलाल ने 23 रन बनाए। सनराइजर्स ने रिषभ ने तीन और अभिषेक ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स भोगांव की पूरी टीम 76 रन ही बना सकी। रिषभ ने 24, अनुज और नाजिम ने 13-13 रन बनाए। सुपर किंग्स के ललित मोहन ने चार और आतिफ ने तीन विकेट लिए। इंजी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।
मैच में अंपायरिंग अमन और रवि ने, स्कोरिंग वसीम और दीपू ने की। मैच का आंखों देखा हाल रिषी चौहान और नवीन ने सुनाया।