फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन का चक्का जाम

Sun, 11 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बेवर के बस स्टैंड चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक जाम लगे रहने के कारण हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम भोगांव के आश्वासन देने के तीन घंटे बाद जाम खोला गया। 
विज्ञापन


किसानों की 13 सूत्रीय मांगों को पूरा न करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने करीब 12 बजे बस स्टैंड चौराहे के पास जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर रहा। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के किसी प्रतिनिधि को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता ने जाम लगा रहे कार्यकर्ताओं को काफी समझाया। इस पर करीब तीन घंटे बाद दोपहर तीन बजे कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। इस दौरान बेवर कस्बा समेत हाईवे पर कई किमी तक लंबा जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई, इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मौके पर  भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का 13 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। इसमें बेवर फीडर को कुसमरा से जोड़ने, राहत राशि के चेक न मिलने, भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा न देने समेत अन्य कई समस्याओं को हल करने की मांग की गई। 
उपजिलाधिकारी एमपी गुप्ता ने किसान नेताओं को समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश महासचिव अनुराग गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश प्रताप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष गौरव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें