फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर में आग, 33 केवीए की मशीन जली

Sun, 11 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 घिरोर क्षेत्र के शाहजहांपुर फीडर में रविवार की दोपहर लगी आग से 33 केवीए की मशीन जलकर राख हो गई। जिससेे 200 गांवों की आपूर्ति बाधित हुई। वहीं नगर के भावंत चौराहा क्षेत्र में अंडरग्राउंड फाल्ट के कारण चार घंटे तक आपूर्ति बंद रही।  
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र के शाहजाहंपुर फीडर में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। फीडर में लगी 33 केवीए की मशीन जलकर राख हो गई। मशीन जलने से क्षेत्र के करीब 200 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। शाहजहांपुर स्थित फीडर में रविवार की सुबह 11 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर फीडर में लगी 33 केवीए की सप्लाई मशीन जलकर राख हो गई। कर्मचारियों ने एसडीओ मनोज राय को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस के जवान भी पहुंच गए। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीओ का कहना है उक्त फीडर को घिरोर फीडर से तब तक आपूर्ति दी जाएगी जब तक कि मशीन की व्यवस्था नहीं हो जाती है। 

आधे शहर की बिजली हुई गुल
मैनपुरी। भांवत चौराहा क्षेत्र में रविवार की दोपहर तीन बजे अंडर ग्राउंड फाल्ट होने से एक बड़े हिस्से की आपूर्ति बाधित हो गई। बैंक कालोनी के पास केबल भी जल गई। विद्युत कर्मचारी लोकेटर के जरिए अंडरग्राउंड फाल्ट तलाश करते रहे। शाम सात बजे फाल्ट सही करने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। जेई हरीश कुमार ने बताया कि अंडर ग्राउंड फाल्ट तलाश करने के लिए विभाग द्वारा लोकेटर मशीन भेजी गई है। उसी से फाल्ट तलाश करने के बाद फाल्ट सही करके आपूर्ति चालू की जाती है। इसी बीच बैंक कालोनी के पास केबल जल गई। सूचना मिलने पर कर्मचारी वहां पहुंचे और केबल हटवाकर केबल बदलवाने की व्यवस्था कराई। आगरा से विभाग की टीम भी पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें