बरनाहल। क्षेत्र के गांव कठौली में हर-हर महादेव प्रीमियम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की रात खेले गए मैच में गांव भदोलपुर ने पैरार की टीम को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
पैरार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट पर 86 रन बनाए। सौरभ ने 46 और छोटू ने 22 रन बनाए। भदोलपुर के रिषी ने तीन विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोलपुर ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 87 रन बनाकर मैच जीत लिया।
बल्लेबाज रिषी ने 53 और बबलू ने 18 रनों की पारी खेली। रिषी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान हिमांशू यादव, अनी यादव, गुलशन कुमार, अमन कुमार, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।