फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के छह अप्रैल से शुरू होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

Mon, 03 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भाजपा का लोगो
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। सरकार में कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित रहेगा। पार्टी छह अप्रैल से 13 अप्रैल तक हर सेक्टर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। यह बातें भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अनिल चौधरी ने कहीं।
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा हर सम्मेलन में विधायक, पूर्व विधायक, जिला स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा 14 अप्रैल को पार्टी अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। स्वच्छता अभियान के साथ ही गोष्ठियां भी होंगी। जिला प्रभारी पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करना ही होगा। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा प्रदेश में बदलाव दिखने लगा है। अपराधी और अपराध के खिलाफ अभियान चल रहा है। पूर्व नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा अब हर हाल में पीड़ित की सुनवाई अधिकारी करेंगे।

जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा सम्मेलन के लिए मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश चौहान, शिवओंकार नाथ पचौरी, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, मंजूषा चौहान, राहुल राठौर, राहुल चतुर्वेदी, ममता राजपूत, विमला राजपूत, सौरभ दुबे, विजय सिंह वैस, करनपाल सिंह, सरितकांत भाटिया, प्रेमसिंह शाक्य, कलक्टर सिंह राजपूत, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, सोम गुप्ता, अजयपाल सिंह, रमा तिवारी, सुमित चौहान, जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें