शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में बेनामा लेखकों के बस्ते के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट गया। केबल से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते तीन बस्तों को चपेट में ले लिया। वायरलेस पर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
आग में बेनामा लेखक दानवीर, देवेंद्र और सर्वेश की बस्ते जलकर राख हो गए। बस्तों में आग लगने से करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। बेनामा लेखकों ने परिसर में खडे़ सूखे इमली के पेड़ को कटवाने की मांग भी की है। पूर्व में दो बाद शार्ट सर्किट के चलते बेनामा लेखकों की कई बस्ते जलकर राख हो चुके हैं।