फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थिति भेजना न भूलें

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को स्काउट गाइड परिसर में केंद्र व्यवस्थापकों को अटेंडेंस मोबाइल सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन के प्रशिक्षण में तहसील मैनपुरी और घिरोर के केंद्र व्यवस्थापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण डीआईओएस की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा समय के अंदर ही अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी अटेंडेंस सीट की फोटो खींचकर भेजेंगे। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को सिम कार्ड और पासवर्ड भी दिया गया। प्रशिक्षक रघराज सिंह पाल ने अटेंडेंस मोबाइल सिस्टम एप्लीकेशन से अनुपस्थित परीक्षार्थियाें का डाटा भेजना बताया। साथ ही कहा कि यह डाटा परीक्षा समय के दौरान ही भेजना होगा। परीक्षा के बाद अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशिक्षक ललितेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिन केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल चलाना नहीं आता है। वह आपने अन्य साथियों से इसे चलाना सीख लें। वहीं उन्होंने बताया कि तहसील भोगांव के केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षक 10 फरवरी को और किशनी, करहल का 11 फरवरी को होगा। इस मौके पर केंद्र व्यवस्थापक अनीता ताड़वाल, सुमन यादव, एके राठौर, माधुरी सिंह, प्रशांत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें