शहीद मेला और ग्राम्य विकास किसान प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को शहीद सुखदेव सिंह के भतीजे अशोक थापर और संदीप थापर ने मशाल जलाकर किया। मेले में सैकड़ों लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि अशोक थापर और संदीप थापर ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीदों की समाधि और शहीद मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। विशिष्ट अतिथि शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र स्वतंत्रता संघर्ष शोध केंद्र के निदेशक सरल कुमार शर्मा, रामधन, भगवान दास मिश्रा, इंद्रपाल सिंह यादव, प्रदीप प्रताप सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, राज त्रिपाठी, शिवनारायण दीक्षित, मनोज दुबे, हाजी इदरीश अली, श्रीकृष्ण, विनोद शुक्ला आदि ने शहीदों को नमन किया।
मुख्य अतिथि अशोक थापर ने कहा देश की स्वतंत्रता में बेवर के अमर शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अमर शहीद छात्र कृष्ण कुमार, सीताराम गुप्त, जमुनाप्रसाद त्रिपाठी समेत स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी की लड़ाई में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया उन शहीदों की यादगार को नित नवीन और जीवंत रखने के लिए शहीद मेला सराहनीय है। सुदिति ग्लोबल एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेला संयोजक रामबाबू चतुर्वेदी, सरितकांत भाटिया, अन्नू दीक्षित, अनुराग गुप्ता, उमेश राठौर, ग्रीश गुप्ता, सुमित सिकरवार, अमन पांडेय, राजीव मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन रमेश चंद्र गुप्ता ने किया। प्रबंधक राज त्रिपाठी ने धन्यवाद दिया।