फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बैरिकेडिंग फेल, त्योहार पर बाजार में जाम से जूझ रहे लोग

Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 36 लेनेगंज बाजार में से गुजरती कार और पीछे लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार से पहले यातायात पुलिस ने मुख्य बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करने का प्लान बनाया था। इसके तहत बड़े वाहनों रोकने बाजार में जाने से रोकने के लिए क्रिश्चियन तिराहे और बड़े चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाई थी। हालांकि पुलिस की यह कवायद अप्रभावी रही। चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा बाजार में बेरोक-टोक जा रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। पर्व के मौके पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों को इससे खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य सदर और लेनगंज बाजार में जाम की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। होली का त्योहार आने पर भीड़ बढ़ने की संभावना थी। ऐसे में यातायात पुलिस ने करीब हफ्ते भर पहले ही सदर बाजार में जाने वाले चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही जो वाहन पास लेकर बाजार में प्रवेश करते थे, उनके पास भी रद्द कर दिए गए। वाहनों को रोकने के लिए क्रिश्चियन तिराहे और बड़े चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए की कोई भी चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा बाजार में प्रवेश नहीं करें। हालांकि बाजार में लोग अपने वाहन बिना किसी रोक-टोक के ले जा रहे हैं। इससे फिर से जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। शनिवार को लेनगंज बाजार में एक कार के फंसने से जाम लग गया, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सदर बाजार और लेनगंज बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण होने के चलते रास्ता पहले से ही सकरा है। ऐसे में अगर कोई चार पहिया वाहन या ई-रिक्शा यहां से निकलता है, तो जाम की स्थिति पैदा होती है। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें