फोटो 24 बरनाहल के शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते आयोजक। संवाद
बरनाहल। क्षेत्र के गांव कठौली में हर-हर महादेव प्रीमियम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार की रात खेले गए मैच में बरनाहल की टीम ने हरेना को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बरनाहल के शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। बरनाहल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए हरेना ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। बल्लेबाज रोहित ने 24 और अनुज ने 14 रन की पारी खेली। बरनाहल की ओर से सुमित पांच और खुराना ने तीन विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरनाहल ने 12वें ओवर में छह विकेट खोकर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज शिवम 34 और राहुल ने 26 रन की पारी खेली। हरेना की ओर से विकास ने तीन और रिशु ने दो विकेट लिए। बरनाहल के शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।