फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन: आखिरी दिन दाखिल हुए 34 नामांकन पत्र

Fri, 16 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन: आखिरी दिन दाखिल हुए 34 नामांकन पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को 34 नामांकन किए गए हैं। एसोसिएशन के पदाधिकरियों का चुनाव 22 दिसंबर को मतदान के जरिए एसोसिएशन के सभाकक्ष में होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन अधिकांश प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए। चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कुमार यादव, चरनसिंह यादव की देखरेख में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।  

अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र कुमार सिंह यादव, संतोष कुमार यादव, सुरेश सिंह यादव, सुधीर कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, एमपी सिंह चौहान, सचिव पद के लिए आलोक चौहान, विनोद कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, अवधेश सिंह यादव, ब्रजेंद्र यादव, एमपीसिंह चौहान ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय मिश्रा, ब्रजेंद्र यादव, विश्व विमोहन राजपूत, शिवेंद्र सिंह, रनवीर सिंह पाल, सह सचिव पद के लिए रोहित निगम, अशरफ नबी, शिव कुमार यादव, आडीटर के लिए शिव कुमार यादव ने नामांकन पत्र जमा किए। 16 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुलदीप कुमार, सूरज सिंह यादव, अरुण कुमार शाक्य, सुनील कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, अमरपाल सिंह यादव, विकास सैनी, अक्षय कुमार, अनुज कुमार, प्रेमबाबू, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, अंगद सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह कश्यप ने नामांकन किया है। आडीटर पद के लिए एकमात्र नामांकन होने से शिवकुमार यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि तीन सदस्य कार्यकारिणी के पद नामांकन के बाद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें