फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बागपत का हिस्ट्रीशीटर साथी सहित गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 12 किशनी पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर और साथी। संवाद
विज्ञापन
किशनी। जिला बागपत के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने साथी सहित गिरफ्तार किया है। तलाशी में तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली कि बागपत के थाना बड़ौत क्षेत्र न्यू राम नगर बिनोली का हिस्ट्रीशीटर सचिन पांचाल आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। साथी के साथ किशनी मार्ग पर देखा गया है। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर को साथी नीरज निवासी बाजीतपुर थाना बड़ौत बागपत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान सचिन के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पर चोरी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर आदि के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा में दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें