भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 18 और 20 को
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी का पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन 18 दिसंबर से होगा। इस संबंध में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय सावित्री धर्मशाला में पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभी को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही जिले में पार्टी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन होगा। भोगांव व किशनी विधानसभा का सम्मेलन बेवर के रामलीला मैदान में 18 दिसंबर को होगा। वहीं मैनपुरी और करहल विधानसभा का सम्मेलन छोटा क्रिश्चियन मैदान में 20 दिसंबर को होगा। पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा से पांच हजार लोगों को लेकर आएंगे। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपने मंडलों में बूूथ अध्यक्षों के साथ जाकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही सेक्टर प्रभारी भी संबंधित क्षेत्रों में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संपर्क करें। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राहुल चतुुर्वेदी ने कहा की सभी पदाधिकारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। पूर्व महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, शिवओंकार नाथ पचौरी, नरेंद्र सिंह राठौर, शशिकांत भाटिया, अनूप मिश्रा, अजय पाल सिंह, मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे, बीना श्रीवास्तव, प्रदीप चौहन, डाक्टर सुमित चौहान आदि मौजूद थे।