फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 29 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
दवा पिलाते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जगह-जगह बनाए गए बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। जिले में लक्षित 344947 बच्चों के लिए 981 बूथ बनाए गए हैं। वहीं 50 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। 185 ईंट भट्ठों, 106 घुमंतू परिवारों के बच्चों को दवा पिलाने के लिए 19 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। 189 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। दवा पीने के वंचित बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 572 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


रविवार को गोलाबाजार बूथ पर डीएम चंद्रपाल सिंह ने बच्चों को दवा पिलाई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी रामकिशन ने बताया जो बच्चे रविवार को दवा पीने से छूट गए हैं। उनको घर घर जाकर टीमें दवा पिलाएंगी। वहीं मैनपुरी विकास खंड के जसवंतपुर बूथ पर 36 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। एएनएम विमला देवी, वंदना चैहान, प्रतिभा, उर्मिला देवी, अगम कुमार दीक्षित, सरोज यादव, निर्मला देवी, लालपुर सगौनी में 80 बच्चो को दवा पिलाई गई। प्रधानाध्यापिका पुष्पा पालीवाल, राजकिशोर, उमाकांत, राधा राठौर, ऊषा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय घिटौली में 70 बच्चों को दवा पिलाई गई। प्रधानाध्यापक रीतू भदौरिया, अपर्णा चौहान, साधना, मालती, आशा, सुमित्रा, निशा, प्राथमिक विद्यालय मकरंदपुर में 27 बच्चो को दवा पिलाई गई। एएनएम नीलम चौहान, नीलम भदौरिया, आशा चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें