फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा जय गुरुदेव के संदेशों को जीवन में उतारें: पंकज

Fri, 27 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बाबा जय गुरुदेव के संदेशों को जीवन में उतारें: पंकज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज बीती रात को शाकाहार सदाचार महानिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के साथ नुमाइश मैदान आए। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं नगर में पधारने पर पुष्प वर्षा के साथ आरती उतारी गई।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान पहुंच पंकज महाराज ने प्रवचन दिए। उन्होंने बाबा जय गुरुदेव महाराज के 116 वर्ष की उम्र भर किए गए रचनात्मक कार्यों एवं समाज सुधार पर प्रकाश डाला। उनकी अलौकिक शक्ति से संपन्न व्यक्तित्व व परोपकारी कृतित्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा जय गुरुदेव के संदेशों को अपनी जीवन में उतारें, ताकि देश में अमन और शांति आए। मानव शरीर अनमोल है। जब तक  लोगों के मन, बुद्धि, विचार शुद्ध नहीं होंगे, जब तक अच्छे समय की कल्पना निरर्थक है। इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष डाक्टर केके मिश्रा, राष्ट्रीय उपदेशक एवं प्रवक्ता बाबूराम, अनूप कुमार सिंह, रोहिताश गुप्ता, पंचम सिंह, श्याम सिंह, हरनाथ सैनी, राजेंद्र, शिवकुमार, धर्मपाल, नानक भाई, सतीश शुक्ला, डीडी शुक्ला आदि मौजूद थे। वहीं कुरावली में गुरुवार की शाम कस्बा की पुरानी लहसुन मंडी स्थित पांडाल में पंकज जी महाराज पहुंचे। यहां बाबा जय गुरुदेव के अनुयायियों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर महेशचंद्र, रामप्रकाश, अरविंद, श्यामसुंदर, अमरदीप, दिलीप कुमार, गौरव गुप्ता, सतीश ज्वैलर्स, रामवती, सविता, गीता, सुनिता, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें