फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मसले का निर्णय सुप्रीम कोर्ट करे: मुलायम

Sat, 01 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अयोध्या मसले का निर्णय सुप्रीम कोर्ट करे: मुलायम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या मसले का हल सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से ही संभव है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता से इसका हल संभव नहीं है। कोर्ट मामले को टालने की बजाय उसका निर्णय करे। कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा वह सभी को मंजूर होगा। मंदिर बने या मसजिद पहली ईंट हम ही रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से अयोध्या मसले पर काफी बातचीत हो रही है। कई लोग हल के लिए राय भी दे रहे हैं लेकिन दोनों पक्षों के बीच वार्ता से इस मसले का हल संभव नहीं है। हमने चार बार दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई लेकिन हर बार बातचीत बेनतीजा ही समाप्त हुई। कारसेवकों पर फायरिंग पर मुलायम सिंह ने अफसोस जताया। साथ ही कहा कि उस समय भी सुप्रीम कोर्ट ने यथा स्थिति कायम रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी विवादित ढांचा तोड़ा गया। मजबूरी में सुरक्षा बलों ने फायरिंग की। इससे 16 लोगों की जान गई। वहीं 84 लोग घायल हुए। इसके बाद भी हमने सर्वदलीय बैठक बुलाई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
फोटो                                                         
फिर दिखी सपा में गुट बाजी
मैनपुरी। मुलायम सिंह के आगमन पर जिले में समाजवादी पार्टी में गुटबाजी एक बार फिर दिखी। करहल विधायक को छोड़कर कोई अन्य पार्टी विधायक उनसे मिलने तक नहीं आया। रामगोपाल यादव गुट के भी कोई पार्टी नेता मुलायम सिंह से मिलने नहीं आए तो मुलायम सिंह यादव भी पार्टी कार्यालय नहीं गए। जबकि कार्यक्रम स्थल से मात्र दो सौ मीटर दूरी पर सपा का जिला कार्यालय हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने वहां भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन

कई बार गला भर आया
मैनपुरी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से अपना दुख बया करते समय मुलायम सिंह यादव का गला कई बार भर आया। लगा मानों अब उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे। लेकिन हर बार उन्होंने खुद को संभाल लिया। विशेषकर अखिलेश और रामगोपाल व शिवपाल का जिक्र करते समय गला भर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें