फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त भारत बनाने के लिए किया जागरूक

Sat, 01 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत बनाने के लिए किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरनाहल ब्लाक के ग्राम लाखनमऊ में युवा सम्यकशील सोसाइटी की महिला मोर्चा की टीम ने रैली निकाल शराब नशा मुक्त भारत बनाने के लिए महिलाओं को घर-घर जाकर जागरूक किया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में शराब बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

युवा सम्यकशील सोसाइटी की महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सपना सिंह ने कहा प्रदेश में शराब की वजह से हजारों महिलाएं विधवाएं हो गई हैं। शराब के कारण ही महिलाओं के साथ आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। इसलिए शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। वाईएसएस की महिला जिला प्रभारी पूजा यादव ने कहा शराब के कारण ही वैवाहिक संबंध खराब हो रहे हैं। आए दिन घरों में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है।
ब्लाक प्रभारी कविता बघेल ने कहा शराब के कारण ही आज महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया है। नौजवानों के साथ साथ बच्चों पर भी शराब के सेवन की लत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में शराब प्रतिबंध करने की मांग की। इस मौके पर नेहा शाक्य, ममता यादव, शालिनी शर्मा, रचना श्रीवास्तव, मधू बघेल, कावेरी बघेल, सुनीता जाटव, अर्चना मिश्रा, अनीता कुशवाहा, श्रुति गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें