फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो शोरूम के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

Tue, 18 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आटो शोरूम के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधारमन रोड स्थित एक आटो शोरूम के गोदाम में सोमवार रात आग लग गई। करीब छह घंटे तक आग की लपटों में लाखों का माल जलकर राख हो गया। काफी प्रयासों के बाद सुबह आठ बजे दमकल ने आग पर काबू किया। आग इतनी भयानक थी कि बिल्डिंग भी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का राधारमन रोड पर दो मंजिला शोरूम है। सोमवार रात करीब दो बजे शोरूम के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने तेजी पकड़ ली। कुछ ही देर में आग की लपटें दो मंजिला शोरूम में फैल गई। देर रात लगी इस आग में शोरूम में रखे एसी, इन्वर्टर, बैट्री, आरओ, स्टेब्लाइजर और ट्रैक्टर के लाखों के पार्ट्स जलकर राख हो गए। सुबह करीब चार बजे आग की जानकारी होने के बाद शोरूम मालिक ने दमकल को सूचना दी। जानकारी होने के बाद मौके पर दमकल ने आग पर काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे आग पर काबू पा लिया। शोरूम मालिक ने बताया कि आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। बिल्डिंग भी कई जगह क्षतिग्रस्त हुई है।
                        
समय पर नहीं मिली आग लगने की जानकारी
मैनपुरी (ब्यूरो)। लपटें तेजी से उठ रही थीं धुआं भी निकल रहा था। आसपास के कई लोगों ने शोरूम का ये नजारा देखा मगर किसी ने पुलिस और न ही दमकल को सूचना दी। अगर समय रहते आग लगने की जानकारी हो जाती तो शायद आग से हुए नुकसान को कम किया जा सकता था।
विज्ञापन


शोरूम में नहीं थे सुरक्षा उपकरण
मैनपुरी (ब्यूरो)। सूचना मिलने के बाद खुद सीएफओ मौके पर पहुंच गए। राहत कार्य शुरू किया गया सभी खिड़की दरवाजे आदि खोल दिए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो कर लिया गया लेकिन आग ने लाखों माल जलाकर राख कर दिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि वहां आग पर काबू किए जाने को लेकर कोई भी उपकरण मौजूद नहीं था।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने के प्रयास किए गए। जल्द ही आग पर काबू कर लिया गया। अगर समय रहते जानकारी होती तो शायद नुकसान कम किया जा सकता था। वहां कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं था।
- मनू शर्मा, चीफ फायर आफिसर
आग से घरेलू सामान जला, नहीं पहुंची दमकल
भोगांव (ब्यूरो)। अज्ञात कारणों से घर में आग लग जाने के कारण हजारों कीमत का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ला प्रेमचिरैया निवासी फईम अहमद के घर में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई।  मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लग जाने से करीब दो लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना फायरब्रिगेड को देने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें