फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ-पैर पकड़ युवक के सिर में घुसेड़ दी ड्रिल मशीन, ममेरे भाइयों ने इसलिए किया जानलेवा हमला; एफआईआर दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 12:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ममेरे भाइयों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसके सिर में ड्रिल मशीन से छेद कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
ममेरे भाइयों के हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के राधारमन रोड पर रुपये के लेनदेन के विवाद में एक दुकानदार को जान से मारने की कोशिश की गई। एक हमलावर ने दुकानदार के हाथ पकड़े और दूसरे ने डि्रल मशीन से सिर में छेद कर दिया। गंभीर हालत में दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने हमलावर भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा कुंज राधारमन रोड निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह घर के पास एल्युमिनियम के गेट व खिड़की बेचने का काम करते हैं। उसके मामा के लड़के विमल शाक्य और गुलशन शाक्य निवासी विलासपुर थाना औंछा भी यही कारोबार कर रहे हैं। छह माह पहले दोनों उनसे 1.30 लाख रुपये उधार ले गए थे। अभी तक रुपये वापस नहीं किए, मांगने पर रंजिश मानते हैं। 

नाै अप्रैल की शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। विमल व गुलशन की दुकान के सामने से गुजरते समय रुपये का तकादा किया तो दोनों उन्हें पीटने लगे। गुलशन शाक्य ने पीछे से दोनों हाथ पकड़ लिए और विमल ने सिर में बैटरी से संचालित ड्रिल मशीन से लोहे कि बिट को पूरी ताकत से सिर में घुसेड़ दिया। आसपास के लोगों ने आकर उन्हें  बचाया, जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। मेडिकल कॉलेज सैफई से छुट्टी के बाद वह थाने आए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आगरा में जलसंकट: 15 दिन से पानी के लिए परेशान लोग, खाली बर्तनों के साथ हाईवे पर प्रदर्शन; वाहनों की लगी कतार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें