होली पर पूरे दिन नगर में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। इसके चलते लोग
एटीएम पर पहुंचे लेकिन अधिकांश बंद मिले। एटीएम के बाहर नो कैश का बोर्ड
लगा मिला। कई के शटर गिरे होने से ग्राहक परेशान रहे। जिस एटीएम पर रुपये
होने की जानकारी होती भीड़ वहीं पहुंच जाती।
गुरुवार को होली के चलते बाजार में सुबह नौ बजे से ही ग्राहकों की भीड़
उमड़ने लगी। नगर में विभिन्न बैंक शाखाओं के दो दर्जन से अधिक एटीएम हैं।
सर्वाधिक स्टेशन और कचहरी रोड पर हैं। गुरुवार को सुबह से ही एटीएम के बाहर
ग्राहकों की भीड़ लगने लगी। बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक के एटीएम में
सुबह से ही नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया। आईसीआईसीआई के एटीएम का शटर गिरा
था। सिंडीकेट बैंक का एटीएम भी सुबह से ही बंद रहा। ग्राहकों को जिस एटीएम
में पैसे होने की जानकारी मिलती वहीं पहुंच रहे थे।
अधिकांश बैंक के एटीएम
में कैश न होने से या तो वह बंद थे या गार्ड कैश न होने की बात कहकर वापस
लौटा रहे थे। नगर निवासी अभिषेक का कहना था कि वह खरीदारी करने आए थे। करहल
रोड से रुपये निकालकर लाने पड़े। दूरदराज केे इलाकों से आए ग्राहकों को भी
एटीएम से पैसा न मिलने पर लोगों को इधर-उधर भटकते देखा गया।
सभी
शाखा प्रबंधकों को होली के अवकाश के चलते एटीएम में रुपये लोड कराने के
निर्देश दिए गए थे। एटीएम पर गुरुवार को ही नो कैश के बोर्ड क्यों लगाए गए
वह इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
परमाल सिंह, एलडीएम