फोटो 7 अटल स्मृति समारोह में बोलते एमएलसी आशीष यादव। संवाद
किशनी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर मंगलवार को मैरिज हाॅल में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी आशीष उर्फ आसू यादव ने कहा कि अटल बिहारी ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने विचारों, शब्दों और कर्म से देश की राजनीति को नई दिशा दी थी। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ थे।
पूर्व ब्रज क्षेत्र मंत्री अश्विनी भारद्वाज ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन बहुत लंबा और प्रेरणादायक रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने पड़ोसी देशों के साथ शांति की पहल भी की थी। रामनरेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, विनोद गुप्ता, भूपेंद्र यादव, प्रदीप तिवारी, विशाल वाल्मीकि, विनय प्रताप उर्फ राजाबाबू, आलोक अग्निहोत्री, ओमजी दुबे, रीता शाक्य, घासीराम शाक्य मौजूद रहे।