फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे एडीएम को सौंपा मांगपत्र

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना आयोजन किया। बाद में के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र एडीएम को सौंपा। मांगपत्र के जरिये पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों की समस्या का जल्द निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना आयोजन में पार्टी के जिलाध्यक्ष डाक्टर रामधन ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान, मजदूर विरोधी करार दिया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों का शोषण कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा चिकित्सा आदि का बजट कम करने का आरोप लगाया। राधेश्याम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। लूट, हत्या, डकैती, जमीनों पर कब्जा, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं प्रदेश सरकार आंखें बंद किए है। एडीएम सूर्यमणि लालचंद्र को दिए मांगपत्र में कम्युनिस्ट पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से 28 सूत्रीय मांगों का जल्द निदान कराने की मांग की। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, रामऔतार, महावीर सिंह, वीरेंद्र चौहान, कृष्णकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें