फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक दीक्षित हत्याकांड में सजा काट रहे रघुराज की आगरा में मौत

Wed, 07 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
11 साल पहले हुई अशोक दीक्षित की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी रघुराज सिंह निवासी कुसमरा की एसएन मेडिकल कालेज आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।   रघुराज सिंह एटा जेल में बंद था और मंगलवार रात
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर उसे एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह नौ बजे उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारियों का कहना है कि कैंसर के कारण उसकी मौत हुई है। 

बता दें, कुसमरा निवासी अशोक दीक्षित की 23 अप्रैल 2005 खेत में हत्या कर दी गई थी। उनके भाई रत्नेश दीक्षित ने थाना किशनी में कुसमरा निवासी रघुराज सिंह, गणेश मिश्रा, योगेश मिश्रा, अजय उर्फ बंटी मिश्रा निवासी कुसमरा, अजीत उर्फ काना, गुड्डन पंडित निवासी बुढ़ौली, रजनीकांत द्विवेदी निवासी सिकंदरपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जांच सीबीसीआईडी ने की थी और जांच में दो नामजद आरोपियों योगेश और रजनीकांत  के नाम निकाल दिए थे। पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दी थी। कोर्ट से रघुराज सिंह सहित पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें