फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर बसों की कमी से यात्री रहे परेशान

Tue, 01 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
भैया दूज पर बसों की कमी से यात्री रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भैया दूज पर मंगलवार को यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों में यात्री ठसाठस भरे नजर आए। घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की काफी भीड़ नजर आई। बसें ठसाठस भरी हुई थीं। जीपों, निजी वाहनों से यात्रा करने वालों की भी काफी संख्या थी। अधिकांश चालकों-परिचालकों ने पर्व पर अवकाश रखा था। इससे बसों की संख्या भी कम हो गई। इससे भाई के घर जाने वाली और बहन के घर जाने वाले भाइयों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

प्राइवेट बस स्टैंड इटावा, जसराना, अलीगंज व किशनी पर भी पूरे दिन यात्रियों की भारी भीड़ रही। प्राइवेट बस स्टैंड पर बस के आते ही सवारियां उसमें सीट पाने के लिए मारामारी करती रहीं। राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भारी भीड़ थी। रोडवेज बसों का भी बुरा हाल था। रोडवेज बसों की कमी के कारण बसें ठीक समय पर बस स्टैंड पर नहीं पहुंच पा रही थीं। यात्रियों से बसें ठसाठस भरी हुई थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें