बुधवार को 15000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उन्हें शीघ्र ही नियुक्ति पत्र दिलाए जाएं। अन्यथा की स्थिति में वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
उल्लेखनीय है कि चार चरणों में हुई काउंसलिंग के बाद मंगलवार को 15000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को बीएसए कार्यालय में नियुक्ति पत्र मिलने थे। इसके चलते सुबह से ही अभ्यर्थी वहां पहुंच गए। वहीं जब नियुक्ति पत्र मिलने का समय आया तो पता चला कि देर शाम सचिव ने बीएसए को न्यायालय का आदेश बताते हुए नियुक्ति पत्र न देने के निर्देश दिए। नियुक्ति पत्र न मिलने नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार रात हंगामा काटा।
बुधवार को आक्रोशित अभ्यर्थी कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह से मिलने पहुंच गए। उनसे वार्ता कर एक ज्ञापन देकर शीघ्र ही नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। वहीं प्रभारी बीएसए भारती शाक्य का कहना है कि उन्होंने सचिव को पत्र भेजा है। कहा है कि आगे क्या कार्रवाई करनी है। इस संबंध में निर्देश जारी करें। उन्होंने बताया कि सचिव के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।