फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मैनपुरी-दिल्ली का लंबा सफर कम समय में होगा पूरा, यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते चलेगी एक और बस

Wed, 26 Apr 2023 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी व दिल्ली के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब मैनपुरी-दिल्ली का लंबा सफर कम समय में पूरा हो जाएगा। अब यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते एक और रोडवेज बस का संचालन शुरू होने जा रहा है। 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली तक का सफर अब और आसान होगा। यहां से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते अब एक और बस का संचालन शुरू होने जा रहा है। अभी तक केवल दो बसें ही इस रास्ते पर संचालित हो रही हैं। यदि आप भी मैनपुरी से सीधे दिल्ली या दिल्ली से सीधे मैनपुरी आना-जाना चाहते हैं तो आपका सफर आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन


मैनपुरी से दिल्ली तक जाने वाले कई यात्री एटा होकर जाते हैं। कई यात्रियों की पसंद यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाने की रहती है। मैनपुरी डिपो से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अभी केवल दो बसों का ही संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए तीसरी बस शुरू करने के लिए आरएम कार्यालय इटावा को प्रस्ताव भेजा गया है। 

अभी तक चलती हैं सिर्फ दो बस

प्रस्ताव पर मुहर लगते ही तीसरी बस का संचालन शुरू हो जाएगा। मैनपुरी डिपो की एक बस सुबह छह बजे तथा दूसरी बस सुबह सात बजे यमुना एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाती है। दिल्ली से शाम को दोनों बसें शाम चार बजे और पांच बजे यमुना एक्सप्रेस-वे से ही मैनपुरी वापस आती हैं।

एक और बस का किया जाएगा संचालन

यमुना एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए मैनपुरी डिपो से एक और बस का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत ही आरएम कार्यालय इटावा को प्रस्ताव भेज दिया गया है। आरएम कार्यालय से अनुमोदन मिलते ही यमुना एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली तक के लिए एक और बस का संचालन शुरू हो जाएगा।

अनुमोदन मिलते ही संचालन शुरू हो जाएगा

एआरएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसे देखते हुए ही एक और बस का संचालन शुरू करने की योजना है। प्रस्ताव का अनुमोदन मिलते ही संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें