फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पुलिसकर्मियों पर पशु चोरों ने की फायरिंग, डीसीएम से जीप को टक्कर मारकर फरार

Sat, 24 Apr 2021 05:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पशु चोर डीसीएम में पशुओं का लादकर भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो फायरिंग कर दी। वाहन रोकने का प्रयास किया तो टक्कर मारकर भाग गए। 
विज्ञापन
पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के थाना औंछा क्षेत्र में शनिवार तड़के जसराना मार्ग पर पुलिस ने डीसीएम सवार पशु चोरों का पीछा किया तो बदमाशों ने पथराव और फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब डीसीएम को घेर लिया, तो पशु चोर जीप और पीआरवी वाहन को टक्कर मार कर भाग गए। हमले में प्रभारी निरीक्षक व जीप चालक घायल हो गए।

विज्ञापन


औंछा क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार को सूचना मिली कि मैनपुरी की ओर से एक डीसीएम में पशु चोर पशुओं को लादकर ले जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चेकिंग करने लगे। गश्त कर रही पीआरवी की टीम भी वहां आ पहुंची।

पुलिस पर फायरिंग की, पत्थर फेंके
मैनपुरी मार्ग की ओर से आ रही डीसीएम को जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को जसराना मार्ग की ओर भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आता देख पशु चोरों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। विक्रमपुर चौराहा के पास पुलिस ने डीसीएम को घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी और चालक घायल
पुलिसककर्मी वाहनों से उतरते इससे पहले ही चोरों ने डीसीएम को बैक कर जीप और पीआवी को टक्कर मार दी। वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए पशु चोर वहां से जसराना की ओर भाग निकले। उक्त घटना में थाना प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार और जीप चालक रंजीत कुमार चोटिल हो गए।

सीओ (क्षेत्राधिकारी) कुरावली ने आलोक अग्रहरि ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई है। पशु चोर डीसीएम में सवार थे। हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें