फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल छीन लेने से गुस्साई पत्नी, पहले पति को बेहोश किया... फिर लगाया करंट; क्रिकेट बैट से सिर पर किए वार

Wed, 29 May 2024 05:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मोबाइल छीन लेने से गुस्साई पत्नी ने पहले पति को बेहोश किया। इसके बाद उसे करंट लगाया। मन न भरा तो क्रिकेट बैट से सिर पर वार करके घायल कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। कुछ देर बाद जब वह होश में आया तो उसे करंट लगाया। इतने पर भी जी नहीं भरा तो क्रिकेट बैट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पत्नी मोबाइल छीन लेने से गुस्साई थी। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। अक्सर पति और ससुरालीजन की प्रताड़ना के मामले सामने आते हैं। लेकिन, कुसमरा चौकी क्षेत्र के यादव नगर में जो घटना हुई वह बिल्कुल उलट है। यहां एक पत्नी ने पति के साथ जो किया, उसे सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खडे़ हो गए। 

पीड़ित प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में औरैया के बिधूना निवासी दीवान सिंह की पुत्री बेबी के साथ हुई है। पत्नी मोबाइल से किसी से बात करती है। शक होने पर मैंने मोबाइल अपने पास रख लिया। इसी बात पर पत्नी आपा खो बैठी।
विज्ञापन


18 मई को उसे खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। अगले दिन सुबह जब उसे होश आया तो करंट लगा कर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान 14 वर्षीय पुत्र अंश ने बिजली का तार हटा दिया। इतने पर भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और क्रिकेट खेलने वाले बैट से उसके सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। 

बचाने आए पुत्र पर भी हमलावर हो गई। इस घटना के बाद ससुरालीजन भी आए लेकिन पत्नी ने किसी की नहीं मानी। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें