फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला

Tue, 31 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहल विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा जवापुर पहुंचकर अधिकारी ग्रामीणों को मतदान करने के लिए समझाएंगे। सड़क और पुल की सालों पुरानी मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक का पुतला फूंकने के साथ ही चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


करहल विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा जवापुर के नगला छेड़ी, नेकापुर, केशोपुर, नगला दशरथ के ग्रामीणों ने इस बार चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने घरों पर काले झंडे तथा गांव के बाहर काला बैनर टांग दिया है। उनका कहना है गांव के बाहर से गुजरने वाली अरिंद नदी के दूसरी ओर उनके खेत हैं। नदी पर पुल बनवाने के लिए सांसद तेजप्रताप सिंह यादव तथा क्षेत्रीय विधायक सोबरन सिंह यादव ने कई बार आश्वासन दिए मगर आज तक पुल नहीं बना है। खेतों पर जाने के लिए किसानों को करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय करके दूसरे गांवों से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करके उनका पुतला फूंकने के साथ ही घरों पर काले झंडे और गांव के बाहर काला बैनर टांग दिया है। एसडीएम घिरोर मनोज कुमार सागर का कहना है ग्रामीणों को समझाया जाएगा कि मतदान करके ही अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। चुनाव बहिष्कार करने से समस्या हल नहीं होती है। अधिक से अधिक मतदान करके अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव जरूर करें। विरोध करने वालों में डा. जितेंद्र सिंह, धर्म सिंह, मुन्नालाल, राकेश, देवेंद्र सिंह, नेकसे लाल, अनार सिंह, सुरेशचंद्र, सोबरन सिंह, धनीराम, सुरेंद्र, सुभाष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें