फोटो 39 पावर हाउस में एक्सईएन पर कार्रवाई की मांग करते अधिकारी। संवाद
मैनपुरी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय मनोज कुमार पर अधीनस्थों ने अनावश्यक दबाव बनाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बुधवार को भी उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार से एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, टीजीटू और अन्य कर्मियों ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता मनोज कुमार की भाषा शैली अमर्यादित है।। जिस कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और अधीनस्थ कर्मचारी भययुक्त वातावरण में कार्य करने को मजबूर हो रहे हैं और कर्मचारियों को मानसिक डिप्रेशन जैसी औषधियों का उपयोग करना पड रहा है। इस दौरान राजीव कुमार, शेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ऐंद्र कुमार शर्मा, पीयूष शुक्ला, निजामुददीन, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, विवेक कुशवाह, रजनीकांत राय, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद