फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया विधायक का घेराव

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की एक बैठक फूलबाग में आयोजित की गई। इसके बाद उन्होंने पैदल मार्च निकाला। कार्यकत्रियों ने सदर विधायक राजकुमार यादव का सपा कार्यालय पर घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इसमें मांगों पर जल्द सुनवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूर्वाह्न 12 बजे फूलबाग में एकत्रित हुईं। इस दौरान वहां बैठक कर कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मांगों के प्रति केंद्र और प्रदेश सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई। बैठक के बाद शहर की सड़कों पर कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मार्च निकालकर सपा कार्यालय पहुंचीं। वहां सदर विधायक राजकुमार यादव का घेराव किया। विधायक को मांगों से जुड़ा मांग पत्र सौंपने के साथ ही अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य का कहना था कि आंगनबाड़ी कर्मचारी योजना के लाभार्थी व आमजन जनहित की आईएसडी योजना पिछले 40 वर्ष से संचालित है। इसमें कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दुर्दशा का शिकार हैं। उनकी ओर न तो केंद्र और न ही प्रदेश सरकार ध्यान दे रही है। कार्यकत्री नीरज कुमारी का कहना है कि महज 3200 रुपये प्रतिमाह में आंगनबाड़ी कार्यकत्री दिनरात काम करती हैं। इसके बाद भी हमारे मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। कार्यकत्री आशादेवी का कहना था कि प्रदेश सरकार जल्द आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करें। साथ ही पूर्ण वेतन, फंड, पेंशन आदि की सुविधाएं भी दी जाएं। मांगों को लेकर एसोसिएशन की ओर से 15 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर मार्च निकालकर प्रदर्शन करने की बात कही गई। इस मौके पर रिहा परवीन, संगीता, निर्मला, राधादेवी, अनीता, सुनीता, कमलेश, मीरा, ऊषादेवी, कुसमादेवी, मीरा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें